संजय दत्त पहली बार पत्नी मान्यता के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान शो में उनकी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की स्टार कास्ट भी नजर आई। शो के दौरान संजय दत्त और मान्यता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में संजय दत्त ने बताया कि एक बार उन्हें डाकुओं ने किडनैप करने की कोशिश की थी।
2 of 5
Kapil Sharma and Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
शो में कपिल शर्मा ने संजय दत्त से पूछा कि एक अफवाह है कि फिल्म मुझे जीने दो की शूटिंग चल रही थी और डाकुओं ने आपको किडनैप कर लिया था? कपिल के इस सवाल पर संजय ने बताया कि हां ये बात सच है कि मुझे
डाकुओं ने कि़डनैप करने कोशिश की थी।
3 of 5
sanjay dutt and sunil dutt
संजय दत्त ने कहा, 'रूपा डाकू उस समय गैंग को ऑपरेट करता था। मैं छोटा था तो उसने मुझे अपने गोद में बैठा लिया और मेरे पिता सुनील दत्त से पूछा कि फिल्म में अभी उन्होंने कितना खर्च किया है। उन्होंने जबाव दिया 15 लाख रुपये। इसके बाद उसने पूछा कि अगर इस बच्चे को उठाकर ले जाएंगे तो कितना दोगे?' इस घटना के बाद सुनील दत्त ने संजय दत्त और नरगिस को वापस मुंबई भेज दिया था।
4 of 5
Kapil, Manyata Dutt and Sanjay
- फोटो : Sony Liv Video
कपिल शर्मा ने संजय दत्त से 'प्रस्थानम' फिल्म के एक डायलॉग के बारे में पूछा। यह डायलॉग राजनीति से जुड़ा हुआ है। कपिल ने कहा कि आपके पिता भी राजनीति से जुड़े और अब बहन भी फिर आप क्यों नहीं? कपिल के इस सवाल का संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग देखते रह गए।
5 of 5
Kapil Sharma, Manyata Dutt and Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
कपिल संजय दत्त से कहते हैं 'प्रस्थानम' में आप कह रहे हैं कि 'राजनीति शेर की सवारी है, उतरे तो खत्म।' आपके पापा ने शेर की सवारी की थी, बहन शेर की सवारी कर रही हैं तो आपका क्या इरादा है? इस पर संजय दत्त कहते हैं 'मुझे गधे की सवारी पसंद है।' संजय दत्त के इस जवाब पर कपिल और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि ये एपिसोड 14 सितंबर को टेलीकास्ट हो चुका है।