फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप नाहर की पत्नी और सास पर केस दर्ज और यशराज बैनर ने किया इन फिल्मों का एलान, पांच खबरें

Thu, 18 Feb 2021 06:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 18 Feb 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Nahar Case filed against Sandeep Nahar wife and mother-in-law and Yash Raj Banner announced these films, five news
संदीप नाहर-कंचन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में जांच कर रही गोरेगांव पुलिस ने बताया है कि, दिवंगत अभिनेता की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है।



संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sandeep Nahar Case filed against Sandeep Nahar wife and mother-in-law and Yash Raj Banner announced these films, five news
निम्मी - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरे जमाने की अभिनेत्री निम्मी की आज जन्मतिथि है। उनका जन्म 18 फरवरी, 1933 को आगरा में हुआ था। निम्मी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नवाब बानू से निम्मी रखा था। निम्मी ने अपने जमाने की आन, उड़न खटोला, मेरे मेहबूब जैसी कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाई थे। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था। 

अपने दौर की स्टार एक्ट्रेस थीं निम्मी, शादी के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री को कह दिया था अलविदा

Sandeep Nahar Case filed against Sandeep Nahar wife and mother-in-law and Yash Raj Banner announced these films, five news
बिग बॉस - फोटो : instagram
रियलिटी शो 'बिग बॉस' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसमें हर दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जहां सभी को एक मौका मिला था कि वे अपनी एक विश मांग सकते है। जिसके बदले सबको कुछ न कुछ त्याग देना होगा। ऐसे में अली गोनी के लिए निक्की को 6 लाख रुपये का बैग लेकर घरवालों को अलविदा कहना था। अली गोनी निक्की को एक सूटकेस दिखाते हैं और घोषणा होती है कि निक्की 6 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ सकती हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें आ रही है कि निक्की तंबोली 6 लाख की रकम लेकर घर से बेघर हो गई हैं।


Bigg Boss 14: क्या 6 लाख रुपये लेकर घर से बाहर हो गई हैं निक्की तंबोली? फैंस पूछ रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Nahar Case filed against Sandeep Nahar wife and mother-in-law and Yash Raj Banner announced these films, five news
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर तथा प्रिया रमानी - फोटो : फाइल
दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संपादक एम. जे. अकबर के आपराधिक मानहानि मुकदमे को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि जीवन और गरिमा के अधिकार की कीमत पर प्रतिष्ठा के अधिकार का संरक्षण नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि रमानी ने अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अकबर ने उन आरोपों को लेकर रमानी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2018 को यह शिकायत (आपराधिक मानहानि की) दायर की थी। 

एमजे अकबर मानहानि केस में कोर्ट से बरी हुईं प्रिया रमानी, तापसी पन्नू-ऋचा चड्ढा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिया रिएक्शन
विज्ञापन
Sandeep Nahar Case filed against Sandeep Nahar wife and mother-in-law and Yash Raj Banner announced these films, five news
यशराज बैनर की ये पांच बड़ी फिल्में - फोटो : फिल्म पोस्टर
बीते साल कोविड-19 महामारी के चलते सिनेमा प्रेमियों को थ्रियेटर में फिल्मों का लुत्फ उठाने से वंचित रहना पड़ा। लेकिन फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए यश राज फिल्म्स ने अपने पांच बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट का एलान कर दिया है। जिसमें में 'बंटी और बबली 2', 'जयेश भाई जोरदार', ‘पृथ्वीराज’, 'संदीप और पिंकी फरार' और 'शमशेरा' के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। यश राज फिल्म्स ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए इन फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की। ये सभी फिल्में साल 2021 में ही रिलीज होने वाली है। 

इस साल रिलीज होंगी यशराज बैनर की ये पांच बड़ी फिल्में, दीवाली पर पृथ्वीराज बनकर उतरेंगे अक्षय कुमार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed