Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 800 करोड़ पार हुई रणबीर की फिल्म की कमाई, 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ने को बढ़ी आगे

Tue, 17 Nov 2026 09:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 17 Nov 2026 09:54 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
  • दूसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई घटी है, फिर भी सम्मानजनक स्थिति में है।
  • जानिए आज इस फिल्म ने अलग-अलग भाषाओं में कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Ramayana box office collection on day 13 total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : अमर उजाला
दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म 'रामायण' के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 800 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है। वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1400 करोड़ रुपये पार हो गई है। जानिए मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
Ramayana box office collection on day 13 total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
13वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? 
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पहले सोमवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 564.60 करोड़ रुपये रही।
  • बीते कल यानी सोमवार को इसने 32 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • आज इसने खबर लिखे जाने तक 23.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • 13 दिनों में फिल्म ने कुल 815.92 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Ramayana box office collection on day 13 total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'धुरंधर' से कितना पीछे 'रामायण'?
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' ने फिल्म 'आरआरआर' (782.20 करोड़ रुपये) की कुल कमाई को पीछे छोड़ा है। अब इस फिल्म की निगाहें 'धुरंधर' (840.20 करोड़ रुपये) के कलेक्शन पर हैं। अगर 'रामायण' का इसी तरह से कलेक्शन जारी रही तो यह फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (859.70 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana box office collection on day 13 total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
किस भाषा में हुई 'रामायण' की सबसे ज्यादा कमाई?
  • आज पूरे देश में 'रामायण' के 20787 शोज दिखाए जा रहे हैं।
  • 'रामायण' की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हो रही है। 
  • खबर लिखे जाने तक फिल्म ने हिंदी में 18.55 करोड़ रुपये कमाए।
  • कन्नड़ में 1.84 करोड़ रुपये, तमिल में 1.58 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Ramayana box office collection on day 13 total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' की स्टारकास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रामायण' का बजट 2 हजार रुपये करोड़ रुपये है। इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आईं हैं। यश ने रावण का किरदार निभाया है, रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यश इसके सह-निर्माता हैं। इसका निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed