{"_id":"602da89f8ebc3ee939036eca","slug":"sumit-sehgal-birthday-special-actor-was-superstar-now-became-dubbing-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुमित सहगल: सुपरस्टार बनते-बनते रह गया था ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुमित सहगल: सुपरस्टार बनते-बनते रह गया था ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी
बॉलीवुड में किसी सितारे की किस्मत चमकती है तो कोई गुमनामी के अंधेरे में खो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बॉलीवुड एक्टर सुमीत सहगल के साथ। सुमित ने गोविंदा, मिथुन, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ सेकेंड लीड के तौर पर काम किया। उनकी मासूमियत तो लोगों को पसंद आती थी लेकिन बतौर सोलो हीरो उन्हें कभी पहचान नहीं मिली और फिर अचानक एक दिन वो फिल्मी दुनिया से गायब हो गए। आज उनका जन्मदिन है।
2 of 5
सुमीत सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सुमीत सहगल ने साल 1987 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुमीत का किरदार कुछ खास नहीं था लेकिन उनके रोल को सराहा गया और इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं।
3 of 5
सुमीत सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1987 से 1995 तक सुमीत सहगल करीब 30 फिल्मों में नजर आएं । उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। बतौर सेकेंड लीड उनके किरदार की हमेशा तारीफ हुई है लेकिन उन्होंने अपने आप को फिल्मों से दूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुमीत सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सालों के बाद सुमीत सहगल ने साल 2010 में बॉलीवुड हॉरर फिल्म 'रॉक' को प्रोड्यूस किया जिसमें तनुश्री दत्ता और उदिता गोस्वामी नजर आई थीं। इसके बाद सुमीत सहगल ने सुमीत आर्ट नाम की कंपनी की शुरुआत की । जिसमें डबिंग का भी काम किया जाता है। सुमीत सहगल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो की भतीजी शाहीन से शादी की थी जिससे उनकी एक बेटी भी सायशा सहगल है।
विज्ञापन
5 of 5
सुमीत सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि शादी के कुछ सालों बाद शाहीन और सुमित का तलाक हो गया था। इसके बाद सुमित ने मशहूर अभिनेत्री फरहा नाज से दूसरी शादी की और फिलहाल दोनों एकसाथ अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।