रियलिटी शो 'बिग बॉस' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसमें हर दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। अभी पिछले दिनों बिग बॉस के घर से अभिनव शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी बेघर हुए थे। बिग बॉस 14 विनर की रेस में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बाकी हैं। तो वहीं अब बिग बॉस के घर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ये खबर है कि एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर जा सकता है।
2 of 5
निक्की तंबोली, सलमान खान
- फोटो : Instagram
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जहां सभी को एक मौका मिला था कि वे अपनी एक विश मांग सकते है। जिसके बदले सबको कुछ न कुछ त्याग देना होगा। ऐसे में अली गोनी के लिए निक्की को 6 लाख रुपये का बैग लेकर घरवालों को अलविदा कहना था। अली गोनी निक्की को एक सूटकेस दिखाते हैं और घोषणा होती है कि निक्की 6 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ सकती हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें आ रही है कि निक्की तंबोली 6 लाख की रकम लेकर घर से बेघर हो गई हैं।
3 of 5
निक्की तम्बोली
- फोटो : instagram
तो वहीं बिग बॉस खबरी के अनुसार, अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस खबरी ने ट्वीट कर बताया कि,'निक्की तंबोली के एविक्शन को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जितनी भी खबरें सुनने में आ रही है वो सिर्फ लाइव फीड के हिसाब से है। जैसे ही उन्हें अपने सूत्रों से निक्की तंबोली का घर से बेघर होने का पता चलेगा, वैसे ही वे सभी तक इस खबर को पहुंचा देंगे।'
4 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : Instagram
निक्की तंबोली के घर से बाहर जाने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं निक्की तंबोली के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, निक्की तंबोली घर में रहेंगी या बाहर जाएंगी ये तो शो में ही पता चलेगा। लेकिन जो भी हो 'बिग बॉस' दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।
5 of 5
बिग बॉस
- फोटो : Instagram
बता दें कि पिछले दिनों अभिनव शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी भी बिग बॉस के घर से बेघर हुए थे। देवोलीना एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई थीं। लेकिन वो फिनाले वीक में जगह नहीं बना सकीं। तो वहीं अब 'बिग बॉस' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात करें तो ये रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और राखी सावंत हैं। जिन्हें दर्शकों ने वोट देकर चुना है। इन्हीं पांच में से कोई बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले जाएगा। लेकिन अगर निक्की तंबोली बाहर हो जाती हैं, तो फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।