{"_id":"6afc97e4642d4826d406e1c3","slug":"javed-akhtar-praise-ramayana-says-lord-ram-is-in-every-indian-every-vein-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर: 'राम जीने का एक तरीका हैं', गीतकार ने भगवान को लेकर कही ये बात, फिल्म 'रामायण' पर क्या बोले?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद अख्तर: 'राम जीने का एक तरीका हैं', गीतकार ने भगवान को लेकर कही ये बात, फिल्म 'रामायण' पर क्या बोले?
Tue, 17 Nov 2026 11:42 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:42 PM IST
सार
- मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' की तारीफ की है।
- उन्होंने राम को लेकर एक अहम बात कही और उन्हें धर्म की सीमाओं से परे बताया है।
- 'रामायण' ने दुनियाभर में 1437 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भगवान राम और फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बयान दिया है। जावेद अख्तर ने कहा कि 'रामायण' के बारे में अच्छी बातें सुनी हैं, लेकिन अभी तक इसे देखा नहीं है। उन्होंने भगवान राम को एक ऐसी पूजनीय हस्ती बताया है, जिनका प्रभाव धार्मिक सीमाओं से परे है।
विज्ञापन
Trending Videos
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बेटी ने की फिल्म की तारीफ
एक कार्यक्रम में बात करते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी बेटी, फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने यह फिल्म देखी है और उन्होंने इसकी काफी तारीफ की है। अख्तर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। मेरी बेटी (जोया) ने इसे देखा है और वह इसकी तारीफ कर रही है। वह बहुत मुश्किल से किसी चीज की तारीफ करती है। मैंने तो उसे कभी अपनी तारीफ करते हुए भी नहीं सुना है।'

- फोटो : पीटीआई
राम को लेकर क्या बोले जावेद अख्तर?
81 वर्षीय लेखक और गीतकार ने भगवान राम के प्रभाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा 'राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, राम एक आदर्श हैं, एक नैतिकता हैं, राम जीने का एक तरीका हैं। राम एक खास सौंदर्यबोध और नैतिकता का प्रतीक हैं। इसलिए जब आप इसे देखते हैं और समझते हैं, तो यह आपके दिल को छू लेता है। हो सकता है कि कई लोग मुझसे नाराज हों लेकिन राम का सार हर भारतीय की रग-रग में बसा है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। भले ही उन्हें कभी-कभी एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है लेकिन उनका व्यक्तित्व इससे कहीं अधिक महान है। यह जीवन जीने का एक तरीका है।'

अपनी तारीफ में क्या बोले जावेद अख्तर?
जावेद अख्तर ने कई लोकप्रिय गाने लिखे हैं, जिनमें से 2004 की फिल्म 'स्वदेश' का गाना 'पल पल है भारी' आज भी लोगों के बीच सराहा जाता है। इस गाने की एक मशहूर पंक्ति है- 'मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में है।' जब उनसे पूछा गया कि उनके लिखे गीत लोगों के दिलों को छू लेते हैं, जबकि 'रामायण' के संगीत को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो अख्तर ने कहा, 'सीधी सी बात है कि मैं एक अच्छा लेखक हूं इसलिए मेरी लिखी पंक्तियां लोगों के दिलों को छू जाती हैं।'

'रामायण' का कलेक्शन
- 'रामायण' में रणबीर कपूर राम के रूप में, यश रावण के रूप में और साई पल्लवी सीता के रूप में हैं।
- 13 दिनों में 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर 821.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- फिल्म ने दुनिया भर में 1437 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
- इसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं और इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
- 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज हुआ, वहीं अगला भाग दिवाली 2028 पर रिलीज होगा।
VIDEO | Mumbai: “My daughter praised it”, says Veteran lyricist Javed Akhtar says he plans on watching Ranbir Kapoor, Yash's 'Ramayana' soon. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/uHWJTIXtye
— Press Trust of India (@PTI_News) November 17, 2026