बंगलूरू ड्रग मामले (Sandalwood Drug Case) में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) समेत बाकी आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। रागिनी को 28 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल ले जाया गया है।
2 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
इससे पहले ड्रग पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुईं रागिनी ने अपने यूरिन में पानी मिलाकर ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने की कोशिश की थी। रागिनी का टेस्ट गुरुवार को बंगलूरू के केसी जनरल हॉस्पिटल में हुआ था। यूरिन टेस्ट के जरिए यह पता किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में व्यक्ति ने कौनसा ड्रग्स लिया है। सीसीबी के अधिकारियों ने रागिनी के व्यवहार को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
3 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।
4 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने पिछले गुरुवार को हाई-प्रोफाइल पार्टियों के आयोजक वीरेन खन्ना के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उनके घर की तलाशी ली थी। अगस्त में नीकू होम्स से बरामद हुई एक डायरी से हुए ड्रग रैकेट के खुलासे में करीब 15 फिल्म सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया था।
5 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rraginidwivedi
बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।