छोटे पर्दे की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा सनाया ईरानी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। वह टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सनाया ईरानी ने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। उनका जन्म 17 सितंबर साल 1983 को मुंबई के पारसी परिवार में हुआ था। जन्मदिन पर हम आपको सनाया ईरानी से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
सनाया ईरानी
- फोटो : instagram: sanayairani
सनाया ईरानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऊटी से की है। उन्होंने सात सालों तक ऊटी बोर्डिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई की थी। इसके बाद सनाया ईरानी ने सिडेनहैम कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की थी। वह जिस समय एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। उस समय सनाया ईरानी की मां ने उन्हें मॉडलिंग और अभिनय करने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर अभिनय किया।
3 of 5
सनाया ईरानी
- फोटो : file photo
यह बात सनाया ईरानी के बहुत कम फैंस को पता होगी कि उनका पहला मॉडलिंग पोर्टफोलियो फोटोग्राफर से अभिनेता बने बोमन ईरानी ने किया गया था। सनाया ईरानी ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2006 में फिल्म से की थी। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पहली बार आमिर खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म फना में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को नाम महबूबा था।
4 of 5
सनाया ईरानी
- फोटो : instagram: sanayairani
इसके बाद सनाया ईरानी ने लंबे समय तक कई विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर सहित कई कलाकारों के साथ विज्ञापन में काम किया। इसके बाद सनाया ईरानी ने टीवी सीरियल्स में कदम रखा। वह पहली बार टीवी सीरियल लेफ्ट राइट लेफ्ट में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2007 में आया था। इस सीरियल में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं।
5 of 5
सनाया ईरानी, मोहित सहगल
- फोटो : instagram: sanayairani
सनाया ईरानी मिले जब हम तुम, इस प्यार को क्या नाम दूं और रंग रसिया सहित कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो साल 2016 में उन्होंने टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित सहगल से शादी की। सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इन दोनों ने मिले जब हम तुम सीरियल में साथ काम भी किया था।
पढ़ें: 'ॐ' लिखा पायजामा पहनने पर आलोचना का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, लोग बोले- 'भगवान का अपमान न करें'