मुंबई में हर्षवर्धन राणे को निर्देशक ओमंग कुमार से मुलाकात करते हुए देखा गया। इस मुलाकात को देखकर लग रहा था कि ओमंग कोई नई फिल्म बना रहे हैं और उसमें हर्षवर्धन भी हो सकते हैं। दरअसल, इस मुलाकात में हर्षवर्धन के हाथ में एक स्क्रिप्ट भी देखी गई।
Harshvardhan Rane: क्या ओमंग कुमार के साथ फिल्म कर रहे हैं हर्षवर्धन राणे, हाथ में स्क्रिप्ट थामे दिखे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:46 PM IST
सार
हाल ही में एक्टर हर्षवर्धन राणे की एक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा, हर्षवर्धन की पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हुआ है। इसी बीच निर्देशक ओमंग कुमार से हुई उनकी मुलाकात ने इन अटकलों को बढ़ावा दिया है कि दोनों साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन