Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan wishes Sanam Teri Kasam team on re release of movie

Sanam Teri Kasam: ‘सनम तेरी कसम’ को मिला बिग बी का सपोर्ट, फिल्म के लिए लिखी ये बात

Sat, 15 Feb 2025 01:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2025 01:46 PM IST
सार

Sanam Teri Kasam: हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा री-रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अब बिग बी का सपोर्ट मिल चुका है। उन्होंने फिल्म के लिए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan wishes Sanam Teri Kasam team on re release of movie
सनम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘सनम तेरी कसम’ वेलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई। इस फिल्म को पहले से ज्यादा दर्शकों का प्यार मिला। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन की यह फिल्म पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई थी। तब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसने केवल 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म अपनी री-रिलीज में काफी अच्छा कर रही है। अब दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ‘सनम तेरी कसम’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म को शुभकामना दी। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “इस री- रिलीज के लिए सभी को शुभकामनाएं।” फैंस भी कमेंट बॉक्स में फिल्म की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: ‘सनम तेरी कसम’ के हर्षवर्धन ने 10 रुपये में भी किया काम, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे?


‘सनम तेरी कसम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज होने पर पहले दिन 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 6.22 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यह 7.21 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन 3.52 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 3.07 करोड़ रुपये , छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये, 2.04 करोड़ रुपये सातवें दिन और आठवें दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 31.10 करोड़ रुपये हो चुका है। 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:  Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन को मिली एक्शन फिल्म करने की सलाह, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब कि उत्साहित हो गए फैंस


ओटीटी पर भी मौजूद है फिल्म
यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। अगर आप सिनेमाघर में इसे नहीं देख पा रहे हैं तो अमेजन प्राइम पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यह जियो सिनेमा पर भी उपलब्ध है। इस बीच फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान हो चुका है और प्रशंसकों को इसका बेसब्री के साथ इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed