बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम लोग सुपरस्टार बनने के लिए आते हैं। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी हैं जो आए तो जरूर, लेकिन धर्म के लिए अपने फिल्मी करियर को बीच में ही छोड़ दिया। इस लिस्ट में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की अभिनेत्रियां शामिल हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने धर्म के लिए शोबिज की ग्लैमर दुनिया छोड़ दी।
2 of 6
सना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सना खान
सना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री को बिग बॉस से काफी प्रसिद्धी मिली। सना खान ने कुछ समय बाद बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया था। बाद में उन्होंने अनस सैयद से निकाह कर लिया था।
3 of 6
जायरा वसीम
- फोटो : सोशल मीडिया
जायरा वसीम
जायरा वसींम इंडस्ट्री में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हैं। अभिनेत्री ने दंगल फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। जायरा ने महज दो फिल्मों में काम कर दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इसके कुछ दिन बाद जायरा ने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान करते हुए सभी को चौंका दिया था।
4 of 6
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल ने आशिकी फिल्म में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। अभिनेत्री फिल्मी दुनिया छोड़कर अध्यात्म से जुड़ गई थीं। अनु अग्रवाल ने यह फैसला एक एक्सीडेंट के बाद लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अपनी सारी संपत्ति दान कर आश्रम में रहती हैं।
5 of 6
प्रियंका पंडिता
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका पंडिता
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडिता इंडस्ट्री में शकीरा नाम से मशहूर हैं। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते थे। जब प्रियंका पंडिता ने ग्लैमरस की दुनिया को छोड़ने का एलान किया, तो उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे। बता दें कि इंडस्ट्री को छोड़कर अभिनेत्री कृष्ण भक्ति में लीन हो गईं।