{"_id":"608fef8a8ebc3e8dbb659677","slug":"samir-soni-share-post-on-instagram-says-i-am-tired-of-india-being-criticised-amid-covid19-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने वालों पर भड़के समीर सोनी, कहा-तंग आ चुका हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोनाः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने वालों पर भड़के समीर सोनी, कहा-तंग आ चुका हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 03 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
समीर सोनी
- फोटो : Instagram
Link Copied
देश में कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। जहां एक तरफ लोग ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे हैं तो वहीं सरकार पर भी स्थिति को संभाल ना पाने का आरोप लग रहा है। दूसरे देशों से भी भारत में कोरोना की स्थिति को नियंत्रित ना कर पाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। अब इन सबके बीच अभिनेता समीर सोनी ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो भारत के खिलाफ हो रही आलोचना को सुनकर थक चुके हैं।
Trending Videos
2 of 5
समीर सोनी
- फोटो : Social Media
समीर सोनी का कहना है कि, 'जहां भारत के ही कुछ लोग देश की अतंरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचना में खुशी ढूंढ रहे हैं वहीं मैं अपने देश के साथ हर अच्छे बुरे समय में साथ खड़े रहना पसंद करुंगा। समीर सोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर भी अपने दिल की बात कही।
3 of 5
समीर सोनी
- फोटो : Social Media
समीर सोनी ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, 'सीधे दिल से निकली बात'। उन्होंने लिखा, 'दूसरे देशों की तरफ से भारत की हो रही आलोचना और इसका आनंद ले रहे लोगों से मैं तंग आ चुका हैं। मुझे अपने देश से प्यार है और मैं इसके साथ हर वक्त खड़ा हूं। वो सभी लोग जो इस स्थिति में देश के खिलाफ बोली जा रही बातों का आनंद ले रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए'।
अब समीर सोनी के इस पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'भाषावाद और देशभक्ति के बीच अंतर होता है। स्पेड को स्पेड कहना क्या नकारात्मक है या आईना दिखाना'। इस पर जवाब देते हुए समीर सोनी ने कहा कि, 'ये मंशा है जो मायने रखती है। जानकारी देने के लिए अंतिम संस्कार की चिताओं और शवों को ना दिखाना पड़े। हो सकता है कि एक फिल्म में हो, लेकिन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय समाचार में नहीं। दुर्भाग्य से खबर भी है। एक व्यवसायिक और ग्राफिक चित्र हजारों या लाखों में बेचा जाता है'।
विज्ञापन
5 of 5
समीर सोनी
- फोटो : Instagram
इससे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में समीर सोनी ने लिखा था कि, 'स्थिति ना ही कभी एक दम अच्छी और ना ही कभी एक दम बेकार होती है। ना ही हमेशा निराशावादी या अत्यधिक आशावादी होती है जो आपको बताई जाती है। संभल कर रहें, जिसकी मदद कर सकते हैं मदद करें और अपने हौंसलों को मजबूत रखें। इसकी कोई वैक्सीन नहीं है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।