साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी नई बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा: द राइज को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं और अब इस फिल्म के आइटम सॉन्ग का फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है। इस गाने में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा प्रभु के ग्लैमरस अवतार ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु ने धमाकेदार परफार्मेंस दी है। फिल्म मेकर्स इस गाने को साल का सबसे सिजलिंग सॉन्ग बता रहे हैं। हांलांकि मेकर्स ने अभी इस गाने का लिरिकल वीडियो ही रिलीज किया है, लेकिन ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। आपको बता दें कि इस गाने को संगीतकार देवी प्रसाद के द्वारा बनाया गया है। जो एक से बढ़कर एक आइटम नंबर देने के लिए जाने जाते हैं।
Pushpa The Rise New Song: पुष्पा के आइटम सॉन्ग में सामंथा प्रभु के ग्लैमरस अवतार ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, आते ही इंटरनेट पर छा गया लिरिकल वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन