आखिरकार अभिनेता सलमान खान की दुल्हन फाइनल हो ही गई। सलमान खान की मां ने भी इसके नाम पर सहमति दे दी है। मंदिर में इसके सबूत भी सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के लिए बैंकाक में हैं। जानिए, कौन है वो खुशनसीब...
जी हां, बात हो रही है यूलिया वंतूर की, जो पिछले कुछ दिनों में कई बार मीडिया से रूबरू हो चुकी हैं। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने सलमान से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोलीं लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो सारी सच्चाई बयां कर रही है। महाशिवरात्रि पर सलमान खान के फार्महाउस के पास मंदिर में पूजा थी।
सलमान इस पूजा में मौजूद नहीं थे। लेकिन उनकी मां सलमा और यूलिया वंतूर मंदिर में जाते दिखे। इतना ही नहीं सलमा खान ने यूलिया से आरती भी करवाई। यूलिया ने खान फैमिली के साथ शिवरात्रि का त्योहार मनाया। साथ ही गांव में जाकर गरीब परिवारों को खाना और कपड़े बांटे। इससे पता चलता है कि सलमान की मां भी राजी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में यूलिया ने कहा था, 'ऐसा जरूरी नहीं है कि जो आप सोचो वो हो ही जाए। मैं सलमान की बहुत इज्जत करती हूं। मुझे नहीं पता जिंदगी हमें किस ओर ले जाएगी।' 'तीन साल पहले मैंने कई प्लान बनाए थे लेकिन जैसा मैंने सोचा, वो नहीं हो पाया। सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता।
मुझे नहीं लगता कि जिससे आप प्यार करो उससे शादी भी करो। मैंने अपना करियर रोमानिया में शुरू किया था। यहां मैं खुद अपनी पहचान बनाना चाहती हूं।' बता दें कि हाल ही में यूलिया वंतूर का मनीष पॉल के साथ एक गाना रिलीज हुआ है।