बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कुछ दिन पहले गैरी शूटर नाम के एक यूजर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। अब इस मामले में जोधपर के चोपासनी पुलिस ने आरोपी बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। हालांकि उस शख्स ने ऐसा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों आरोपी कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट करने वाले आरोपी का नाम जैकी विश्नोई है। वहीं, उसके दूसरे साथी का नाम जगदीश है। जैकी ने आस-पास के इलाकों में अपने नाम से खौफ पैदा करने के लिए ऐसा किया।
3 of 5
salman khan with shera
- फोटो : social media
खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान को जान से मारने की धमकी मिली हो। पिछले साल जून महीने में भी लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरा मामला उस वक्त का है जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए गए थे। उस वक्त लॉरेंस की धमकी पर लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं गया था लेकिन छह मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वैसे भी सलमान के साथ अच्छे खासे बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा में उपस्थित रहते हैं। सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले पोस्ट में लॉरेंस ने लिखा, 'सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है, लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू की अदालत में तू दोषी है।'
5 of 5
First motion poster of Dabangg 3
- फोटो : twitter
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 13 होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।