सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के अब तक तीन गाने रिलीज भी हो चुके हैं। 'अल्लाह दुहाई है' गाने के बाद अब 'रेस 3' का चौथा गाना 'पार्टी चले ऑन' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
'पार्टी चले ऑन' गाने को गाया है हिंदी और पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने, वहीं उनका साथ दिया सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर ने। 'पार्टी चले ऑन' गाने में म्यूजिक है विक्की, हार्दिक का और प्रोड्यूसर डीजे चेतास हैं। 'रेस 3' के हर गाने की तरह इस गाने में सलमान खान के डांस उनके फैंस का पक्का दिल जीत लेंगे।
बात करें 'पार्टी चले ऑन' गाने के वीडियो की तो इस वीडियो में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह के साथ बॉबी देओल, साकिब सलीम और अनिल कपूर मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। पता हो कि गुरूवार शाम को इस गाने का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिसमें 'रेस 3' की पूरी स्टार कास्ट पाउट करती दिख रही थी।
आपको बता दें कि सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित 'रेस 3' को टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले हफ्ते 15 जून को रिलीज होगी।