कई फिल्मों में पुलिसवाले का किरदार निभाकर सलमान खान ने अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बड़े पर्दे पर कई बार पुलिसवाला बनने के बाद अब सलमान छोटे पर्दे का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं सलमान के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में...
खबर है कि सलमान एक और टीवी शो प्रोड्यूस करने के बारे में सोच रहे हैं। खास बात यह है कि सलमान टीवी पर पुलिसवालों की कहानी दिखाना चाहते हैं। सलमान ने कभी टीवी से परहेज नहीं किया। 'दस का दम' से लेकर 'बिग बॉस' तक, सलमान ने सालों टीवी की ऑडियन्स का दिल जीता है।
बता दें कि सलमान ने 2004 में पहली बार फिल्म 'गर्व' में एक पुलिसवाले का रोल किया था। इसके बाद 'दबंग' में पुलिसवाले का रोल इतने शानदार तरीके से निभाया कि दर्शक उन्हें बार बार इस रोल में देखना चाहते हैं।
खबर है कि पुलिसवाले शो के लिए जल्द ही कास्टिंग शुरू की जाएगी। इस साल के अंत तक शो के पर्दे पर आ जाने की उम्मीद है। बता दें कि फिलहाल सलमान खान अपने टीवी शो 'दस का दम' में बिजी हैं। यह गेम शो इसी साल जून में टीवी पर एयर किया जाएगा।