बॉलीवुड नें एक तरफ जहां सलमान खान की गिनती टॉप एक्टर में होती है वहीं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्टपेड अभिनेत्री हैं। दोनों ही बॉलीवुड के लीड स्टार्स हैं लेकिन अब तक दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है। ऐसा आज तक क्यों नहीं हो पाया है इसका खुलासा खुद दबंग खान ने ही कर दिया है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, हाल में मीडिया से हुए इंटरव्यू के दौरान सलमान से पूछा गया कि वह अब तक दीपिका के साथ नजर क्यों नहीं आए? जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। डीएनए से हुई बातचीत में सलमान ने स्माइल करते हुए कहा कि वह खुद भी हैरान हैं कि वह दीपिका के साथ कब काम करेंगे।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा, 'दीपिका एक बड़ी स्टार है तो ऐसा कुछ होना चाहिए (मजबूत स्क्रिप्ट) जिसकी वजह से उनका मेरे साथ काम करना संभव हो सके। अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।' ओह नो... अब तक हमारी कास्टिंग को लेकर कोई सामने नहीं आया है।
4 of 5
सलमान खान, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
अब शायद ही कोई ऐसा बॉलीवुड प्रेमी हो जो अब इन दो सितारों को साथ नहीं देखना चाहता हो। लेकिन इतने लंबे समय में भी दीपिका और सलमान को कोई निर्माता-निर्देशक साथ नहीं ला पाए हैं। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर सलमान ने तो एक इवेंट में कहा था दीपिका मेरे साथ काम ही नहीं करना चाहतीं।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की अगली फिल्म 'भारत' है, जिसमें कटरीना कैफ और दिशा पाटनी उनके साथ नजर आने वाली हैं। वहीं बात करें दीपिका की तो वह छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। हाल ही में फिल्म से दीपिका का लुक सामने आया था।