सलमान खान कुछ भी करें वो सुर्खियां में बने रहते हैं। अपने प्रशंसकों के लिए सलमान तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो मास्क लगाकर साइकिल चलाते दिख रहे हैं।
फिर से दिखा सलमान खान का स्वैग, मास्क लगाकर चलाते दिखे साइकिल
सलमान ने इस दौरान ब्लैक जैकेट, ग्रे शॉर्ट्स और लाल जूते पहन रखे हैं। साथ ही उन्होंने मैचिंग टोपी भी लगाई है। तस्वीर के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'सुरक्षित रहें।'
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान को साइकिल चलाने का काफी शौक है। वो अक्सर मुंबई की सड़कों पर साइकिल लेकर निकल पड़ते हैं। अब जब कोरोना काल चल रहा है तो उनका ये न्यू नॉर्मल अंदाज है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद सलमान अपने फार्महाउस पर ही थे। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तब वो अपने घर पहुंचे।
सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 जल्द शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर से वो इसे होस्ट करते दिखेंगे। शो के करीबी सूत्रों से पता चला है कि इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, एक छोटा थिएटर आदि जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह सुविधाएं पिछले हर सीजन से एकदम अलग हैं। शो के निर्माताओं का मानना है कि इस पूरे लॉकडाउन भर लोगों ने शॉपिंग करने, बाहर खाना खाने और सिनेमाघरों में फिल्में देखने का आनंद नहीं लिया है। इस वजह से उन्होंने फैसला लिया है कि वह इस नए सीजन का हिस्सा रहने वाले प्रतियोगिताओं के लिए ये सारी सुविधाएं बिग बॉस के घर में ही उपलब्ध कराएंगे।
शो में कुछ सुविधाएं तो जोड़ी गई हैं, साथ ही मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए नए दिशा निर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। सूत्र बताते हैं कि शो में हिस्सा ले रहे ज्यादातर प्रतियोगी टीवी और फिल्मों के जाने-माने चेहरे होंगे, जबकि लगभग सिर्फ तीन लोग ही आम आदमी होंगे। हालांकि, आम आदमी भी वे होंगे जो किन्हीं कारणों से लाइमलाइट में आ चुके हैं।