देशभर में कोरोना का प्रभाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान ने इसकी वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। सलमान खान ने बुधवार शाम को अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए एक ट्वीट साझा किया।
COVID-19 Vaccine: सलमान खान ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, अब तक ये सेलेब्स भी लगवा चुके हैं वैक्सीन
सलमान खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में टीका लगवाया है। अभिनेता ने ट्वीट किया, "आज मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली।" सलमान हमेशा से लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ मास्क लगाने के लिए कहते रहते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सलमान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
Took my first dose of vaccine today....
बीते दिनों सलमान खान ने वर्ल्ड सिंड्रोम डे पर स्पेशल किड्स के साथ बिताए दिन का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में सलमान उमंग एनजीओ के बच्चों के संग खुशी के पल बिताते हुए नजर आ रहे थे। वहीं इस वीडियो में हमें सोनाक्षी सिन्हा और सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं।
वहीं, संजय दत्त ने भी एक तस्वीर साझा की है। दरअसल, अभिनेता हाल ही में फेफड़ों के कैंसर से ठीक हुए हैं और अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वैक्सीन लेने के बाद तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ''मैंने आज बीकेसी वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन की पहली खुराक ली है।'' उन्होंने डॉक्टर और उनकी टीम का आभार भी जताया।
गौरतलब है कि सलमान खान जल्द ही फिल्म राधे में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 13 मई को थिएटर पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी से अनुपम खेर तक, इन सितारों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, आम जनता का बढ़ाया उत्साह