सदी के महानायक अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन सुलझे हुए और शांत मिजाज माने जाते हैं। उन्हें विवादों में घिरे हुए कम ही देखा गया है। लेकिन सरल और समझदार छवि वाले अभिषेक को जब कोई बात नागवार गुजर जाए तो उसका विरोध भी पुरजोर करते हैं और मुंहतोड़ जवाब देते हैं। वे फिल्मी दुनिया से ताल्लुक जरूर रखते हैं, लेकिन उनके आदर्शों का पैमाना थोड़ा अलग है। इस कारण वे बेवजह की चर्चाओं से भी दूरी रखते हैं और अफवाहों से सावधानी बरतते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो उन्हें सुर्खियों में ले ही आते हैं।
ऐश्वर्या जैसी सुंदर पत्नी को लेकर यूजर ने किया अभिषेक बच्चन को ट्रोल, एक्टर ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन