फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan Movie Sikandar Teaser Postponed in respect of former Prime Minister Manmohan Singh demise

Sikandar: आज रिलीज नहीं होगा 'सिकंदर' का टीजर, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के शोक में मेकर्स का एलान

Fri, 27 Dec 2024 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Dec 2024 10:12 AM IST
सार

Sikandar Teaser Postponed: आज सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होना था, लेकन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद मेकर्स ने यह एलान किया है।

विज्ञापन
Salman khan Movie Sikandar Teaser Postponed in respect of former Prime Minister Manmohan Singh demise
सलमान खान-डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आज 27 दिसंबर को रिलीज होना था। आज सलमान खान का जन्मदिन भी है, ऐसे में मेकर्स उनके फैंस को यह तोहफा देने वाले थे। मगर, अब टीजर स्थगित कर दिया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के शोक में मेकर्स ने यह फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह एलान किया है।

विज्ञापन


Salman Khan: गुस्सैल, दबंगई और भाईगीरि के लिए मशहूर सलमान खान के पास है नाजुक दिल, जानिए इनकी नेकी के किस्से

विज्ञापन

एक्स पर साझा किया पोस्ट
'सिकंदर' का टीजर आज 27 दिसंबर को सवेरे 11 बजकर सात मिनट पर रिलीज होना तय था। मगर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन के एक्स हैंडल से पोस्ट साझा किया गया है। इसमें टीजर के स्थगन की जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है, 'आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से हम आहत हैं। बड़े खेद के साथ हम सूचित कर रहे हैं कि फिल्म 'सिकंदर' का टीजर स्थगित कर दिया गया है'।
 

विज्ञापन

नई रिलीज डेट का किया एलान
निर्माताओं ने आगे लिखा है, 'टीजर 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। उम्मीद है आप समझेंगे। शुक्रिया'। फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन साउथ निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने किया है। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी।

Salman Khan Birthday: जब सलमान खान-जैकी श्रॉफ की हुई लड़ाई, अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड रही वजह

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना के साथ आएंगे नजर
सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आएंगी। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि पूर्व पीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने कल गुरुवार को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। 



Salman Khan Birthday Bash: सलमान खान की जन्मदिन की पार्टी में लगा सितारों का मेला, देखें कौन-कौन हुआ शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed