फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Birthday Actor Interesting Facts of Bhaijaan Fight With Jackie Shroff Sangeeta Bijlani

Salman Khan Birthday: जब सलमान खान-जैकी श्रॉफ की हुई लड़ाई, अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड रही वजह

Fri, 27 Dec 2024 09:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

बॉलीवुड के भाईजान, यारों के यार सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर को जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ के साथ भी सलमान खान का रिश्ता काफी अच्छा है। जैकी श्रॉफ शुरुआती दौर में सलमान के मेंटर भी रहे हैं।  एक समय ऐसा भी रहा, जब सलमान खान और जैकी श्रॉफ का झगड़ा हुआ, दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई। 

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Actor Interesting Facts of Bhaijaan Fight With Jackie Shroff Sangeeta Bijlani
सलमान खान-जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान के करियर के शुरुआती दिनों में जिन लोगों ने सबसे ज्यादा मदद की, उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया, उनमें से एक जैकी श्रॉफ भी थे। जैकी ने सलमान को फिल्में दिलाने में भी मदद की। इस बारे में जैकी श्रॉफ कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। सलमान खान को वह अपने भाई की तरह मानते हैं। सलमान खान भी जैकी श्रॉफ की काफी इज्जत करते हैं। लेकिन इन दोनों के रिश्ते में दिक्कत भी आई। बहुत साल पहले जैकी श्रॉफ से सलमान खान लड़ पड़े थे।

विज्ञापन

असिस्टेंट के तौर पर किया काम 
सलमान खान फिल्म ‘फलक’ में जैकी श्रॉफ के असिस्टेंट रहे। वह जैकी को डायलॉग बोलने में मदद किया करते थे। तभी जैकी को सलमान में स्टार बनने की झलक नजर आई। जैकी श्रॉफ ने आगे फिल्ममेकर्स से सलमान खान के लिए बात की। इसका फायदा भी सलमान को मिला। यही कारण है कि जैकी श्रॉफ को सलमान खान अपना मेंटर मानने लगे।

Salman Khan Birthday: किसी को सलमान की दोस्ती पर नाज, कोई चुलबुली हरकतों पर फिदा; माधुरी-करीना ने भी खोले राज 

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Birthday Actor Interesting Facts of Bhaijaan Fight With Jackie Shroff Sangeeta Bijlani
संगीता बिजलानी और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, sangeetabijlani9

गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़ पड़े 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने मेंटर जैकी श्रॉफ के साथ आगे चलकर सलमान खान लड़ पड़े थे। ऐसा सलमान खान की उस समय की गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के कारण हुआ था। फिल्म ‘बंधन (1998)’ के सेट पर यह झगड़ा हुआ था। दरअसल, सलमान खान को कहीं से यह अफवाह पता चली थी कि जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी डेट कर रहे हैं। जैकी और संगीता ने फिल्म ‘इज्जत (1991)’ में साथ काम किया था। संगीता और जैकी के लिंकअप की बात जानकर सलमान को काफी गुस्सा आया क्योंकि उस समय संगीता बिजलानी, सलमान खान की गर्लफ्रेंड थी। इस बात से नाराज होकर वह जैकी श्रॉफ से फिल्म ‘बंधन’ के सेट पर लड़ पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उस समय बात हाथ-पाई की भी आ गई, लेकिन वक्त पर संगीता बिजलानी सेट पर पहुंच गई।

Salman Khan: कौन हैं सलमान की फेवरेट हीरोइन? क्यों हुई शाहरुख से लड़ाई? जानिए बॉलीवुड के 'दबंग' से जुड़ी बातें 

विज्ञापन

दूर किया गया सलमान के मन का वहम 
संगीता बिजलानी ने सलमान खान को समझाया कि जैसा वह सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है। कुछ लोग सलमान को जान-बूझ कर उकसा रहे हैं। संगीता के समझाने के बाद सलमान का गुस्सा ठंडा हुआ। आगे चलकर संगीता बिजलानी से भी सलमान खान का ब्रेकअप हो गया।

Salman Khan Birthday Actor Interesting Facts of Bhaijaan Fight With Jackie Shroff Sangeeta Bijlani
जैकी श्रॉफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं 
सलमान खान और जैकी श्रॉफ का जरूर एक समय में झगड़ा हुआ लेकिन आगे चलकर उनके रिश्ते फिर से ठीक हो गए। सलमान और जैकी श्राॅफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘क्यों कि’, ‘बंधन’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘भारत’ और ‘वीर’ शामिल हैं। दोनों जब भी किसी इवेंट में मिलते हैं तो बड़ी ही गर्मजोशी से मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed