सलमान खान की फिल्म सिकंदर लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है, यही वजह है कि फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। इस फिल्म में अंजिनी का भी अहम रोल है। अंजिनी के अलावा भी सलमान ने कई सितारों को अपनी फिल्मों में मौका दिया, लेकिन अफसोस की बात की वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, जिसमें से एक सिकंदर भी है।
2 of 6
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @vrundvn
सिकंदर - अंजिनी धवन
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी ने फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से डेब्यू किया था, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। हर अभिनेता का सहारा सलमान ही होते हैं। सिकंदर में अंजिनी का भी खास रोल है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। अभी अंजिनी को और मेहनत करनी बाकी है।
3 of 6
संतोष शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम @ssantoshshukla
जय हो - संतोष शुक्ला
संतोष शुक्ल ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो चन्द्रकान्ता से की थी। उन्हें पहचान बिग-बॉस सीजन 6 से मिली। इसके बाद संतोष को सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में अभिनय का मौका मिला। इसी के साथ संतोष ने ‘दबंग 3’ में भी काम किया। सलमान की फिल्मों में काम करने के बावजूद भी संतोष का करियर कुछ खास नहीं रहा।
4 of 6
सना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
जय हो - सना खान
फिल्म 'जय हो' में संतोष शुक्ला के अलावा बिग बॉस फेम सना खान भी नजर आईं। इस फिल्म में सना ने गृह मंत्री की बेटी की किरदार निभाया था। फिल्म में सना के किरदार को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।
5 of 6
किसी का भाई किसी की जान- पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
किसी का भाई किसी की जान- पलक तिवारी
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली और इसी फिल्म जैसा ही रहा पलक तिवारी का करियर। हालांकि, पलक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब वह फिल्म 'द भूतनी' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
Ananya Panday: अनन्या ने अपने रोल दिलरीत गिल की नई तस्वीरें की शेयर, सुहाना के अलावा कई सेलेब्स ने किया कमेंट