सलमान खान के साथ कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस रंभा 40 की उम्र में मां बन गई हैं । उन्होंने 23 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया है । ये रंभा का तीसरा बच्चा है । इससे पहले रंभा की दो बेटियां हुई थीं । एक बेटी 7 साल की लाण्या और दूसरी 4 साल की साशा है।
40 की उम्र में तीसरी बार मां बन गईं सलमान खान की ये एक्ट्रेस, कभी पति को छोड़ने की आ गई थी नौबत
A post shared by RambhaIndrakumar💕 (@rambhaindran_) on
रंभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों रंभा का बेबी शॉवर हुआ था। रंभा ने खुद इस फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । अपने बेबी शॉवर में उन्होंने जमकर डांस भी किया था । अपनी गोद भराई में रंभा काफी खूबसूरत लग रही थीं ।
A post shared by RambhaIndrakumar💕 (@rambhaindran_) on
बता दें कि रंभा ने सलमान खान के साथ 'जुड़वा' और 'बंधन' जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं । हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी कई फिल्में की थीं । साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली थी और फिर फिल्मों से उन्होंने संन्यास ले लिया ।
रंभा को लेकर खबर आई थी कि शादी के कुछ साल बाद ही उनके और पति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था । रंभा के ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके चलते वो अपने पति से अलग हो गईं। खबरें तो ये भी थीं कि रंभा से शादी के वक्त उनके पति पहले से शादीशुदा थे और ये बात उनसे छिपाई गई।