दिव्या भारती एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनके तेजी से उभरते स्टारडम ने उनके को-स्टार्स और बाकी एक्टर्स को नाकों चने चबा दिए थे, लेकिन इसी स्टारडम की वजह से
आमिर खान ने उनके साथ एक ऐसा धोखा किया जिसने दिव्या भारती को अंदर तक हिला कर रख दिया था।
आमिर के उस धोखे से दिव्या भारती का दिल बुरी तरह टूट गया और फिर सलमान खान को उनकी मदद के लिए आगे आना पड़ा था।
आखिर ऐसा क्या हुआ था ?
बात उन दिनों की है जब यश चोपड़ा फिल्म 'डर' बना रहे थे। यश चोपड़ा काफी मशहूर डायरेक्टर थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी एक्टर नहीं था जो उनके साथ काम ना करना चाहता हो। आमिर को भी जब यश चोपड़ा के साथ 'डर' में काम करने का मौका मिला तो वो फूले नहीं समाए।
चूंकि आमिर हमेशा से ही अपनी फिल्मों और रोल को लेकर काफी चूजी रहे हैं इसलिए 'डर' फिल्म के लिए भी उन्होंने यश चोपड़ा को अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए।
दरअसल दिव्या भारती के साथ आमिर का एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। लंदन में हुए एक लाइव शो के दौरान दिव्या भारती अपना एक डांस स्टेप भूल गईं। उस लाइव शो में आमिर खान उनके पार्टनर थे। आमिर ने दिव्या की गलती देखी और बाकी गानों से भी हाथ खींच लिए।