फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा तो आपको याद ही होंगी। अपनी मासूमियत से मुन्नी ने सब का दिल जीत लिया था। फिल्म रिलीज होने के बाद जितनी चर्चा सलमान खान की थी उतना ही लोग मुन्नी के बारे में भी जानना चाह रहे थे कि आखिर ये क्यूट सी बच्ची कौन है। फिल्म के रिलीज होने से लेकर अब तक हर्षाली के लुक में काफी बदलाव आ गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इंस्टाग्राम पर साझा की गई उनकी तस्वीरों पर।
सलमान खान संग ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुकीं ‘मुन्नी’ अब दिखती हैं ऐसी, कुछ ही सालों में बदल गया लुक
हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वह स्वीमिंग पूल किनारे खड़ी हैं और कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। उनके प्रशंसक कमेंट बॉक्स में उनके नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए हर्षाली ने कैप्शन में लिखा- 'आज ब्लू है पानी पानी पानी... पूल पार्टी फन।'
View this post on Instagram
हर्षाली का लुक यहां मुन्नी से बिल्कुल अलग है। तस्वीर में वह किसी फंक्शन में नजर आ रही हैं। उन्होंने नीले रंग का सूट और लाल रंग का दुपट्टा ले रखा है और हमेशा की तरह उनकी प्यारी सी मुस्कान उनके चेहरे पर है।
View this post on Instagram
तस्वीर तब की है जब हर्षाली लॉकडाउन की वजह से लंबे समय बाद यात्रा पर निकलीं। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीर पोस्ट की। हर्षाली एकदम रफ एंड टफ लुक में हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक साल के लंबे ब्रेक के बाद यात्रा की शुरुआत।'
View this post on Instagram
हर्षाली आराम के मूड में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर का हूडी स्वेटशर्ट पहन रखा है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'जिंदगी से शिकायतें करना बंद करिए कि आप जो चाह रहे थे वह नहीं हुआ बल्कि शुरुआत करिए।'
View this post on Instagram