कुछ दिन पहले तक हुमा कुरैशी का सलमान खान के घर खूब आना जाना था। वो खान परिवार के करीबियों में से एक मानी जाती थीं। हुमा को खान परिवार के हर फंक्शन में बुलाया जाता था।
हुमा कुरैशी पर सलमान खान परिवार ने लगाया बैन, इस वजह से बनाई दूरी
अब खबर है कि खान फैमिली ने हुमा को अपने घर आने से बैन कर दिया है। हुमा की दोस्ती सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा से भी थी। लेकिन अर्पिता के मां बनने के बाद हुए कई फंक्शन में उन्हें नहीं बुलाया गया।
सल्लू के घर में हुमा की नो एंट्री, सीमा की धमकी का हुआ असर
लोग अचंभा कर रहे हैं कि आखिर क्यों सलमान खानदान की दुलारी और अर्पिता की पक्की सहेली का घर में आना बैन कर दिया गया। यहां सोहेल और हुमा के रिश्तों पर नजर डालना जरूरी है।
सल्लू के घर में हुमा की नो एंट्री, सीमा की धमकी का हुआ असर
कहा जा रहा है कि इसकी वजह सोहेल और हुमा की बढ़ती नजदीकियां थी। इन्हीं नजदीकियों के चलते सीमा घर छोड़कर जाने को तैयार थी। सलमान के मनाने पर सीमा तो घर पर रुकी लेकिन सोहेल को घर से बाहर निकाल दिया गया और वो होटल में रहने लगे थे। लेकिन अब परिवार इस मामले को पूरी तरह साफ करने के मूड में हैं।
सल्लू के घर में हुमा की नो एंट्री, सीमा की धमकी का हुआ असर
हुमा पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की ईद पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां खान परिवार से काफी लोग थे। इसके बाद अर्पिता की बर्थडे पार्टी या किसी और फंक्शन का उन्हें शामिल नहीं किया गया। इससे साफ है कि सीमा के कड़े तेवरों के बाद खानदान इस मूड में है कि अपने बेटे के टूटते घर को बचाया जाए चाहे इसके लिए कितने ही लोगों की एंट्री रोकनी क्यों न पड़ जाए।