कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वालीं रानू मंडल आज फिल्म के लिए अपनी आवाज दे रही हैं। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने मौका दिया। हिमेश की आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में उनकी आवाज दर्शकों को सुनाई देगी। रातों रात लाइमलाइट में आईं रानू मंडल से जुड़ी कई खबरें भी आईं उनमें से कुछ सही साबित हुईं तो कुछ महज अफवाह।
2 of 5
Salman Khan and Ranu Mondal
- फोटो : Facebook
ऐसी चर्चा थी कि सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख का फ्लैट दिया है। अब पहली बार सलमान खान ने इस खबर पर अपना बयान दिया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि 'यह गलत खबर है। मैंने भी इसके बारे में सुना। अगर मैंने कुछ नहीं किया है तो उसका क्रेडिट भी नहीं देना चाहिए। मैंने उनके लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया है।'
3 of 5
Salman Khan and Ranu Mondal
- फोटो : file photo
इससे पहले रानू मंडल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा- 'जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं है।'
4 of 5
ranu mondal, salman khan
- फोटो : social media
रानू मंडल का गाना सोशल मीडिया पर साझा करने वाले और अब उनके मैनेजर बन चुके अतींद्र चक्रवर्ती ने इस खबर को पहले ही नकार दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अतींद्र ने कहा था- 'यह सब झूठी खबरें हैं। मुझे इस तरह की अफवाहों के कई फोन कॉल्स मिले हैं। ना तो सलमान खान ने उन्हें घर दिया है और ना ही कोई ऑफर मिला है। असल में रानाघाट स्थानीय प्रशासन ने रानू मंडल को घर दिया है।
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
हाल ही में रानू मंडल का एक और पुराना वीडियो सामने आया। वीडियो में रानू मंडल सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' गाना गा रही हैं। सलमान खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री मुख्य किरदार में थीं।
रानू मंडल ने गाया सलमान की फिल्म का गाना, कुछ दिन पहले बताई थी 55 लाख का