साल 2019 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में बॉलीवुड के दबंग और खिलाड़ी की फिल्में रिलीज हुईं। सलमान खान ने जहां दबंग 3 के साथ धमाका किया तो वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को गुड न्यूज दी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन अक्षय कुमार इस रेस में आगे निकल गए हैं।
2 of 5
Dabangg 3
- फोटो : Social Media
20 दिसंबर 2019 को सलमान खान की दबंग 3 रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 78.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले हफ्ते तक फिल्म की कुल कमाई 121.58 करोड़ रुपये रही। बता दें कि अभी तक फिल्म की कुल कमाई 144.24 करोड़ रुपये है।
3 of 5
गुड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर 27 दिसंबर 2019 को अक्षय कुमार की गुड न्यूज रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 65.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले हफ्ते तक फिल्म की कुल कमाई 127.90 करोड़ रुपये रही। बता दें कि अभी तक फिल्म की कुल कमाई 181.36 करोड़ रुपये है।
4 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
वैसे बात सलमान खान के फिल्मी करियर की करें तो सलमान ने दबंग 3 के साथ ही ईद 2020 को बुक कर लिया था। सलमान खान इस साल ईद पर फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं। वहीं हाल ही में सलमान खान ने ईद 2021 के लिए भी फिल्म का एलान कर दिया है। 2021 में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली रिलीज होगी।
5 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें, तो अक्षय कुमार की कई फिल्में कतार में हैं। हाल फिलहाल में अक्षय कुमार लक्ष्मी बॉम्ब की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके साथ ही अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी।