बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है इनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर शामिल है। उनका प्रेम प्रसंग भी हर किसी को जुबानी याद है। लेकिन इन सब में संगीता कुछ खास हैं क्योंकि आज भी सलमान उन्हें अपनी रियल लाइफ हीरोइन मानते हैं। 27 दिसंबर को सलमान अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। सलमान के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनकी और संगीता बिजलानी की लवस्टोरी के बारे में।
2 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : Twitter
संगीता बिजलानी की दोस्ती सलमान से उस वक्त हुई जब वह शाहीन जाफरी (सलमान की पहली गर्लफ्रेंड) को डेट कर रहे थे। उन दिनों संगीता भी ब्रेकअप के कारण अपसेट थीं। तभी दोनों एक दूसरे से मिले और धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। संगीता और सलमान को हर जगह साथ देखा जाने लगा। दोनों के अफेयर की खबरें हर जगह छाई थीं।
3 of 5
Salman Khan, Sangeeta Bijlani
- फोटो : social media
चर्चा तो यहां तक थी कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे। जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे।
4 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : Twitter
हालांकि संगीता और सलमान की शादी एक महीने पहले ही टूट गई। उस वक्त खबरें आईं कि सलमान सोमी अली को डेट कर रहे थे इस वजह से संगीता ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। खैर इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो सलमान और संगीता ही अच्छे से जानते हैं। बाद में 14 नवंबर 1996 को संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा नहीं टिक सकी और साल 2010 में उनका तलाक हो गया।
हालांकि सलमान और संगीता आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। संगीता के बाद भी सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। सबसे ज्यादा उनकी चर्चा ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर और फिर ब्रेकअप को लेकर हुई। लेकिन ऐश्वर्या ने भी बाद में सलमान संग रिश्ता तोड़ अभिषेक बच्चन संग शादी कर ली। 54 के सलमान खान अब भी कुंवारे हैं। पूरे देश को उनकी शादी का इंतजार है लेकिन लगता है सलमान ने उम्र भर सिंगल रहने का मन बना लिया हैै।
पढ़ें: VIDEO: भीख मांगने वाली बच्ची को करीना ने किया इग्नोर, हो गईं ट्रोल