बॉलीवुड के 'दबंग खान' और 'किंग खान' की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों और अपने फैंस का एन्जॉयमेंट करने को तैयार हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस ईद पर फिल्म 'जीरो' का एक और टीजर रिलीज होने वाला है। इस अपकमिंग टीजर में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी साथ नजर आ सकते हैं।
पता हो कि सलमान खान फिल्म 'जीरो' में कैमियो कर रह हैं। 'जीरो' के प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया है कि वह इस बार सलमान खान के साथ वाला टीजर रिलीज करें, ताकि दर्शकों के बीच 'जीरो' को लेकर एक्सइटमेंट बरकरार रहे। बताया जा रहा है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि 'जीरो' का जो नया टीजर होगा उसमें सलमान खान शाहरुख के साथ गाने में नजर आएंगे या फिर किसी और तरह से।
गौरतलब है कि सलमान खान ने फिल्म 'जीरो' के लिए एक गाना शूट किया है जिसमें वह स्पेशल अपीयरेंस देंगे। ईद के इस खास मौके पर रिलीज करने होने से दर्शकों के बीच 'जीरो' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पता हो कि सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' भी ईद पर ही रिलीज हो रही है। ऐसे में सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए ईद के मौके पर यह किसी खास तोहफे से कम नहीं है।
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाररुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिंसबर को रिलीज होने की संभावना है।