बॉलीवुड स्टार सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज के 2 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई अब भी जारी है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' घरेलु बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब तक 339 करोड़ की कमाई की है और इस फिल्म की कमाई अब भी जारी है।
इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर बाहुबली 2 है। बाहुबली ने अब तक 510.36 करोड़ का बिजनेस किया है। दूसरे स्थान पर आमिर खान की दंगल है। फिल्म ने अब तक 374.53 का कलेक्शन किया है। इसके बाद नंबर आता है टाइगर जिंदा है का फिल्म ने अब तक 339 करोड़ का बिजनेस किया है और इसकी कमाई अब भी जारी है।
4 of 4
सलमान खान, टाइगर जिंदा है
- फोटो : Twitter
'टाइगर जिंदा है' ने सलमान की पिछली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ा है। इस फिल्म ने कुल 320 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'बाहुबली-2' इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने सिर्फ देश से ही 510.36 करोड़ रुपये कमाए है।