{"_id":"5a8553c64f1c1b0a7b8b72b9","slug":"tamanna-bhatia-danced-on-maha-shivaratri-in-isha-yoga-center","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' की एक्ट्रेस का ऐसा डांस वीडियो वायरल, एक बार देखिएगा प्रिया को भूल जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' की एक्ट्रेस का ऐसा डांस वीडियो वायरल, एक बार देखिएगा प्रिया को भूल जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'बाहुबली' की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने एक डांस की वजह से काफी चर्चा में हैं। उसका यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तमन्ना के फैंस उनके इस डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने यह डांस एक खास मौके पर और खास जगह पर किया है।
Trending Videos
दरअसल बॉलीवुड और साउथ फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना ने महाशिवरात्रि के मौके पर डांस किया है। खास बात यह है कि तमन्ना ने यह डांस सद्गुरु के ईशा योग केंद्र में किया। बताया जा रहा है कि तमन्ना इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म ‘काने कलाई माने’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) on
इस फिल्म की शूटिंग के बाद तमन्ना महाशिवरात्रि मनाने के लिए सद्गुरु के ईशा योग केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने पंजाबी गाने 'आजा नच ले' पर जमकर डांस किया। उनका यह डांस यूट्यूब पर काफी लोगों को पसंद आ रहा है। तमन्ना ने महाशिवरात्रि की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया ‘बाहुबली- द बिगनिंग’ में मुख्य किरदार में नजर आई थीं। वह साउथ की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की ‘एंटरटेनमेंट’‘हिम्मतवाला’और ‘हमशक्ल’जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।