हिंदी सिनेमा सलीम खान की पहचान सिर्फ सलमान खान के पिता के रूप में नहीं है बल्कि वह एक मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं। 24 नवंबर 1935 को जन्में सलीम खान आज अपना 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में कई कलाकारों को स्टार बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। जावेद अख्तर और सलीम खान को अपने समय की सबसे बेहतरीन लेखन जोड़ी माना जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट स्क्रिप्ट दी हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। उस दौरान कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि अमिताभ बच्चन की एक न की वजह से सलीम-जावेद की जोड़ी अलग हुई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि ये जोड़ी अलग हो गई।
2 of 5
जावेद अख्तर, अमिताभ बच्चन और सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम-जावेद ने अपनी कलम से कई आम कलाकारों को खास बनाया है। इन्हीं में से एक अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी लिया जाता है। इस जोड़ी ने 'जंजीर', 'दीवार' और शोले जैसी फिल्मों से दर्शकों के सामने अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की छवि बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 'शोले', 'त्रिशूल' और 'यादों की बारात' जैसी हिट फिल्मों की पटकथा लिखने के बाद सलीम खान और जावेद अख्तर 1981 में अलग हो गए थे। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी के लिए बहुत ही हैरान कर देने वाली बात थी।
3 of 5
जावेद अख्तर और सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी टूटने के बाद भले ही समय के साथ इनके अलग होने की चर्चाएं कम होती चली गईं लेकिन यह बात कभी न कभी सामने आती ही रहती है। साल 2015 में दीपताकीर्ति चौधरी द्वारा लिखी गई किताब ‘रिटन बाय सलीम जावेद : द स्टोरी ऑफ हिंदी सिनेमास ग्रेटेस्ट स्क्रीनराइटर’ में से एक कोट है, जिसमें सलीम खान ने जावेद और अपनी जोड़ी का जिक्र किया गया। इस किताब में यह कोट अनीता द्वारा लिए गए इंटरव्यू से उठाया गया था।
4 of 5
सलीम खान
- फोटो : social media
किताब में उल्लेखित इस कोट में जिक्र किया गया था जब सलीम-जावेद ने मिस्टर इंडिया की पटकथा लिखी तो उन्हें इसके लिए सबसे अच्छी अमिताभ बच्चन की आवाज लगी। इस वजह से इस फिल्म के लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन को संपर्क किया था, लेकिन बिग बी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। दरअसल फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का कॉन्सेप्ट उस समय भारतीय सिनेमा में सबके लिए बिल्कुल नया और विश्वास न कर पाने वाला आइडिया था। इन सबके बावजूद सलीम-जावेद और शेखर कपूर रिस्क लेने के लिए तैयार थे। उधर अन्य की तरह अमिताभ बच्चन को भी फिल्म में अदृश्य होने का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि फैंस पर्दे पर उन्हें देखने आते हैं, वह सिर्फ उनकी आवाज सुनने थिएटर्स में नहीं आएंगे और बिग बी ने इस फिल्म के लिए न कह दिया।
5 of 5
सलीम खान, जावेद अख्तर
- फोटो : social media
बताया जाता है कि सलीम खान को अमिताभ बच्चन का ये अंदाज पसंद नहीं आया और कथित तौर पर उन्होंने अमिताभ की अस्वीकृति को अपना अपमान समझा। इसके बाद सलीम और जावेद ने अमिताभ बच्चन के साथ काम न करने की कसम खाई। हालांकि इसी के बाद से सलीम जावेद ने भी साथ में काम नहीं किया।