जबसे करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुआ है, वह लगातार खबरों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ इसलिए भी ज्यादा रहती है क्योंकि उन्हें इसके सबसे ज्यादा दाम मिलते हैं। तैमूर ने घर से बाहर कदम रखा नहीं कि पपराजी फोटो क्लिक करने पहुंच जाते हैं।
वैसे भी तैमूर मीडिया के लिए फेवरेट स्टारकिड है। शायद इसी का नतीजा है कि अब सैफ और करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान मीडियावालों को नकल भी करने लगे है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सैफ अली खान कह रहे हैं।
सैफ ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर पपराजी को 'मीडियावाले' कहकर बुलाता है और उनका फोन लेकर फोटॉग्राफर बन जाता है। इतना ही नहीं, फोन का कैमरा लोगों की तरफ करके वह 'खिचिक, खिचिक' भी बोलता है।
हालांकि तैमूर की पॉपुलैरिटी से सैफ करीना के पड़ोसियों को परेशानी होने लगी है। हाल ही में सैफ करीना के पड़ोसियों ने पपराजी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया गया था।
हालांकि सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा था तैमूर अभी बच्चा है, पपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था। पपराजी से विनती करते हुए कहा था कि तैमूर का पीछा करना अब बंद करो,वो एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है।