सैफ अली खान और करीना कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों सितारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साल 2012 में 'एजेंट विनोद' में दिखी थी। अब 12 साल के बाद दोनों कलाकार एक बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने की तैयारी में हैं। टाटा प्ले के शो नाऊ बिंजिंग के दौरान कपल ने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर संकेत दिया है, इस शो का प्रसारण 24 जनवरी को होने वाला है।
Oscars 2024: ऑस्कर की रेस में शामिल 12वीं फेल और डंकी! हिना खान की इस मूवी ने भी ली धांसू एंट्री
2 of 5
सैफ अली खान-करीना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना और सैफ ने पहले 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' में एक साथ काम किया है। वहीं, रोडसाइड रोमिया में दोनों ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि, एक दशक के अधिक समय से यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को नजर नहीं आई है। कपल के इस खुलासे से फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में एक शो में साथ काम करने को लेकर खुलासा किया।
3 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान
- फोटो : social media
शो के दौरान करीना ने साझा किया, "पहले वे कहते थे कि नहीं, यह काम नहीं करेगा, यह दिलचस्प नहीं है और हमें एक साथ काम नहीं करना चाहिए। शायद इसलिए कि टशन या एजेंट विनोद ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन मेरा मानना है कि अगर एक अच्छी फिल्म है, तो लोग हमें एक साथ देखना चाहेंगे। अब हमें एक साथ कुछ पसंद आया है...।''
4 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने आगे कहा, "हम वास्तव में किसी चीज पर काम कर रहे हैं और कुछ ऐसा लाने की कोशिश कर रहे हैं जो इस बात को ध्यान में रखे कि हम शादीशुदा हैं और यह ड्रामा इस चीज के थोड़ा खिलाफ है। इसलिए यह कार्य अभी प्रगति पर है।"
5 of 5
सैफ अली खान-करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सैफ ने हाल ही में ट्राइसेप सर्जरी करवाई है। उनकी आगामी फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, अब उनकी सेहत तेजी से सुधार की ओर बढ़ रही है।
Bollywood: ग्लैमर से दूर इन सेलेब्स ने बचपन के प्यार को चुना अपना हमसफर, आज भी करते हैं बेइंतहा मोहब्बत