फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ग्लैमर से दूर इन सेलेब्स ने बचपन के प्यार को चुना अपना हमसफर, आज भी करते हैं बेइंतहा मोहब्बत

Tue, 23 Jan 2024 03:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 23 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

कई सितारे हैं, जिन्होंने बचपन में ही या फिर फिल्मों में करियर बनाने से पहले अपनी जीवनसाथी चुन लिया था। लाखों-करोड़ों दिलों में बसने के बाद भी इन सितारों ने ग्लैमर की दुनिया छोड़ अपने पुराने प्यार से ही शादी की।

विज्ञापन
Celebrities Who Married Their Childhood Sweethearts Varun Dhawan Hrithik Roshan Ayushmann Khurrana
बचपन के प्यार को चुना हमसफर - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। इनकी हर बात जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब दिखाई देते हैं। फैंस अपने चेहेते सितारे की लव लाइफ जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने हीरो-हीरोइन नहीं, बल्कि इंडस्ट्री से बाहर अपना हमसफर चुना है। ऐसे ही कई सितारे हैं, जिन्होंने बचपन में ही या फिर फिल्मों में करियर बनाने से पहले अपनी जीवनसाथी चुन लिया था। लाखों-करोड़ों दिलों में बसने के बाद भी इन सितारों ने ग्लैमर की दुनिया छोड़ अपने पुराने प्यार से ही शादी की। तो आइए जानते हैं इन अभिनेताओं के बारे में...

Celebrities Who Married Their Childhood Sweethearts Varun Dhawan Hrithik Roshan Ayushmann Khurrana
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वरुण धवन ने इंडस्ट्री की किसी हसीना से नहीं बल्कि अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। कपल ने 2021 में शादी रचाई थी।

Celebrities Who Married Their Childhood Sweethearts Varun Dhawan Hrithik Roshan Ayushmann Khurrana
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऋतिक रोशन ने भी अपनी स्कूल दोस्त सुजैन खान के साथ शादी रचाई थी। ऋतिक रोशन और सुजैन खान अब अलग हो गए हैं। दोनों ने 14 साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Married Their Childhood Sweethearts Varun Dhawan Hrithik Roshan Ayushmann Khurrana
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना

अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी इंडस्ट्री से बाहर शादी की है। आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन के प्यार ताहिरा कश्यप के साथ शादी रचाई थी। इनकी लवस्टोरी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। 

विज्ञापन
Celebrities Who Married Their Childhood Sweethearts Varun Dhawan Hrithik Roshan Ayushmann Khurrana
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में आता है। गौरी खान से उनकी मुलाकात फिल्मों में करियर बनाने से पहले हुई थी। इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी शाहरुख ने गौरी खान को अपना हमसफर चुना। इनकी जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed