पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की किस्मत फिल्मी दुनिया में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। उनकी फिल्म 'शेफ' के फ्लॉप होने के बाद अब एक बार फिर वो अपने लक को आजमाने दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अब सैफ अली खान फिल्म 'कालाकांडी' में नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। अब इस फिल्म का पहला गाना 'स्वैगपुर का चौधरी' जारी किया गया है।
पढ़ें: हाथों में मेहंदी लगाकर ये एक्टर करता रहा इंतजार, उधर अनुष्का ने कर ली विराट से शादी
गाने को स्पेशल इफेक्ट के साथ मजेदार बनाया गया है। जिसमें सैफ खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। सैफ के साथ फिल्म के अन्य कलाकार दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबेरॉय और कुणाल रॉय कपूर भी हैं। यह गाना अक्षय वर्मा ने गाया है और इसे लिखा भी उन्होंने ही है।
'कालाकांडी' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। जिसमें सैफ अली खान कैंसर के मरीज होते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उन्हें कैंसर है तो वो मानसिक संतुलन खो बैठते हैं, इस फिल्म में सैफ का कैरेक्टर डार्क शेड में है। इसके अलावा ट्रेलर में आपको बोल्ड सीन्स और गालियों की भरमार मिलेगी।
यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें सेंसर बोर्ड ने 73 कट्स लगाने के आदेश दिए थे। फिल्म 'कालाकांडी' पहले सितंबर 2017 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब वो 12 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। ट्रेलर से कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था।
5 of 5
- फोटो : ये एक्टर बना 'स्वैगपुर का चौधरी', हरियाणवी अंदाज देखकर नहीं होगा यकीन
पोस्टर में सैफ पीले कलर का फर वाला कोट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारी छोटी-छोटी चोटियां बनाई हुई हैं और उनके एक हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है। पोस्टर में सैफ का लुक देखकर सबको हैरानी हो रही थी क्योंकि वो सच में अजीब दिख रहे थे।