बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हाल ही में एक टॉक शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने फिल्म सफर और जिदंगी के बारे में ढेर सारी बातें कीं और हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं। सैफ अली खान ने कहा है कि वह भी एक बार एलएसडी ड्रग्स का सेवन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया है उन्होंने उसका सेवन अंधेर से अपना डर भगाने के लिए किया था।
2 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सैफ अली खान ने कहा है कि उन्होंने एलएसडी का सेवन 22 साल की उम्र में किया था। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बार एलएसडी का अनुभव किया हुआ है जब मैं 22 साल का था। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं अंधेरे से और नहीं डर सकता। यह खतरनाक था शायद मेरे अंदर अंधेरे का एक डर पैदा हो सकता था। इसके बाद मुझे महसूस हुआ कि अंधेरे में कोई डर नहीं होता है।'
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Facebook: @saifalikhan
सैफ अली खान ने इसके अलावा अपनी जिंदगी के और भी कई खुलासे किए। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के एक नाइटक्लब में उन पर जानलेवा हमला हुआ था। सैफ अली खान ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'दिल्ली के एक नाइटक्लब में एक लड़का मेरे पास आया और मुझसे कहने लगा कि कृपया मेरी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करो।'
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Facebook: @saifalikhan
सैफ अली खान खान ने आगे कहा, मैंने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। फिर उसने कहा कि तुम्हें बहुत खूबसूरत चेहरा मिला है। मुझे वह बात सुनकर बहुत अच्छा लगा और मैं मुस्कुराने लगा। उसने मेरे साथ फिर बदतमीजी शुरू कर दी और तभी उसके एक लड़के ने मेरे सिर पर व्हिस्की की बोतल मार दी जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Facebook: @saifalikhan
सैफ अली खान ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'इसके बाद मेरी उस शख्स से लड़ाई हो गई। उस समय मैं अपना खून रोकने की कोशिश कर रहा था। मैंने खून को पानी से धोना शुरू कर दिया और उस शख्स से कहा कि देखो तुमने क्या कर दिया, लेकिन उसने सॉप डिश से मुझ पर फिर से हमला कर दिया। वह पागल था और मुझे जान से मार देता।'
पढ़ें: National Sports Day 2020: 'मैरी कॉम' से लेकर 'गोल्ड' तक, इन छह फिल्मों में दिखा खिलाड़ियों का संघर्ष