सैफ अली खान आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने 1993 में फिल्म परम्परा से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सैफ ने 1991 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों 2004 में अलग हो गए थे। लेकिन दोनों किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं वहीं अमृता अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर। सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे उम्र में करीब 12 साल बढ़ी थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि अमृता ने मुझसे 5 करोड़ रुपए देने को कहा था लेकिन उस वक्त मेरी स्थिति ऐसी नहीं थी कि पूरे पैसे दे पाऊं।
2 of 8
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan
- फोटो : social media
सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई।
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।
5 of 8
सैफ अमृता
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को Kiss भी किया। इसके बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे हैं।