शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकीं सागरिका घटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । ये सागरिका का 34वां बर्थडे होगा । सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है । शादी के बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली । एक्ट्रेस के अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं । इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।
2 of 6
sagarika
- फोटो : social media
सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
3 of 6
sagarika
- फोटो : social media
उनके पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था। सागरिका ने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था । इस फिल्म में उनके जबरदस्त किस सीन भी थे। सागरिका की डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' ही थी। फिल्म 'चक दे' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
हिंदी के साथ सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। सागरिका फिल्मों के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था।
सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की लवस्टोरी की बात करें तो इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, 'मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।'