हाल ही में किंग खान यानी शाहरुख खान के बॉलीवुड में 27 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा और एक वीडियो पोस्ट किया। शाहरुख ने इस वीडियो को 25 जून को पोस्ट किया था लेकिन आज (29 जून) एक बार फिर यह वीडियो सुर्खियों में है। जिसकी वजह हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर।
शाहरुख के वीडियो पर सचिन तेंदुलकर ने 'डियर बाजीगर' लिखकर दी बड़ी नसीहत
Dear Baazigar, don't 'Chuck' De helmet. Wear one when on a bike Jab Tak Hai Jaan.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 29, 2019
Congratulations on completing 27 years! See you soon, my friend.
बता दें कि शाहरुख खान ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें शाहरुख ने लिखा था- 'हेलो दोस्तों, भारतीय सिनेमा में 27 सालों के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो कि पृथ्वी पर बिताए मेरे जिंदगी का बिल्कुल आधा है। मैं कई सालों से अधिक समय से आपका मनोरंजन करने की कोशिश करता आ रहा हूं, कभी-कभी इसमें सफल हुआ तो कई बार असफल हुआ हूं। इसलिए, इतने सालों तक मेरा साथ निभाने के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
Thank you for the awesome 27 years everybody and Thank you Sharad for the bikes! pic.twitter.com/UMg6k78C06
गौरतलब है कि शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में शाहरुख ने बेटी सुहाना के साथ भी एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।