बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर का जन्मदिन 17 अगस्त को होता है। उनकी पत्नी टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर हैं। सुप्रिया पिलगांवकर भी अपना जन्मदिन 17 अगस्त को मानती हैं। सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं।
2 of 6
सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन पिलगांवकर का जन्म 17 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ था, वहीं सुप्रिया का जन्म साल 1967 में हुआ था। सचिन पिलगांवकर ने अपने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। महज चार साल की उम्र में उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया था। सचिन पिलगांवकर ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी, भोजपुरी और कई टीवी शोज में भी काम किया है।
सचिन पिलगांवकर ने अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म हा मजा मार्ग एकला थी। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया था। सचिन पिलगांवकर ने गीत गाता चल, बालिका वधु, आंखियों के झरोखों से और नदिया के पार सहित कई शानदार फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
4 of 6
सचिन और सुप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य अभिनेता के तौर पर सचिन की पहली फिल्म गीत गाता चल थी जोकि साल 1975 में आई थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन राजश्री प्रोडक्शन के किया था। सचिन पिलगांवकर ने राजश्री प्रोडक्शन की दो और शानदार फिल्में अंखियों के झरोखे से और नदिया के पार में काम किया था। इन दोनों फिल्मों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नदिया के पार का साल 1994 में रीमेक बना जिसका फिल्म हम आपके हैं कौन था।
5 of 6
सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन पिलगांवकर ने फिल्मों में मुख्य अभिनेता के अलावा सह कलाकार के तौर पर भी काफी नाम कमाया। उन्होंने शोले, त्रिशूल, सत्ते पर सत्ता सहित कई बेहतरीन फिल्मों में सह कलाकार का रोल किया है। सचिन पिलगांवकर फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। फिल्मों में अभिनय के लिए सचिन पिलगांवकर राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं।