एवेंजर्स और आयरन मैन जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले मार्वल स्टूडियोज ने एक नई हॉलीवुड फिल्म इटर्नल की एक क्लिप हाल ही में रिलीज की जोकि भारतीय दर्शकों के बीच भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता हरीश पटेल इस हॉलीवुड फिल्म की क्लिप में भी नजर आए हैं। हरीश पटेल को फिल्म क्लिप में कुमैल नानजियानी के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। इंटरनेट पर ये क्लिप लगातार चर्चा में बनी हुई है और वायरल भी हो रही है। हरीश पटेल अब मार्वल की फिल्म इटर्नल्स में नजर आने वाले हैं। मालूम हो कि दुनियाभर में बॉलीवुड स्टार्स की लोकप्रियता के चलते हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक भारतीय कलाकारों को अपनी फिल्मों में रखने लगे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और तब्बू समेत कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी तरह कई हॉलीवुड स्टार्स भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे भारतीय एक्टर की जिसने पहली बार हॉलीवुड में कदम रखा था।
साबू दस्तगीर: हॉलीवुड में इस भारतीय को सबसे पहले मिली कामयाबी, 'एलिफेंट ब्वॉय' से हुआ था मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 19 May 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन