राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पश्चिमी देशों यूएन, नॉटो और अन्य को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।
रूस-यूक्रेन बहुत ही खूबसूरत देश है और इनसे भारत का भी खास रिश्ता है। दरअसल, बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। वहीं कई रशियन एक्टर्स भारत में बेहद लोकप्रिय हैं।
2 of 7
आरआरआर फिल्म
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
पिछले साल अगस्त में राम चरण और जूनियर एनटीआर-स्टारर आरआरआर की कास्ट और क्रू फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू करने के लिए यूक्रेन गई थी। राजामौली की इस फिल्म का कुछ हिस्सा यूक्रेन में शूट किया गया है। यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है।
3 of 7
99 सॉन्ग्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एआर रहमान की फिल्म ’99 सॉन्ग्स’के कुछ सीन्स यूक्रेन में फिल्माए गए हैं। इस फिल्म में इहान भट, इडिलसी वर्गास, रंजीत बारोट, तेनजिन डाल्हा, राहुल राम, लीजा रे और मनीषा कोइराला जैसे सितारों ने काम किया था। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' के बचे हिस्से की शूटिंग भी रूस में ही होगी।
सुपरस्टार रजनीकांत और एमी जैक्सन ने यूक्रेन के टनल ऑफ लव में 2.0 के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग की। इस जगह को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। टनल ऑफ लव पश्चिमी यूक्रेन में स्थित है। यहां से एक ट्रेन गुजरती है। इस टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है।
5 of 7
अभिनेता धर्मेंद्र के साथ सेनिया रेबेंकीना
- फोटो : बीबीसी
रशियन एक्ट्रेस सेनिया रेबेंकीना ने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में छोटा लेकिन खास रोल निभाया था। खुद को पेशे से बैले डांसर बताने वाली सेनिया रेबेंकीना ने फिल्म में सर्कस में काम करने वाली आर्टिस्ट का रोल निभाया था। फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन फिल्म के हीरो राज कपूर के साथ लव स्टोरी वाले सीन के चलते ये फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था।