सिनेमाजगत में स्टार्स की दोस्ती और दुश्मनी फैंस को कई बार देखने को मिली है। यहां तक इंटरव्यू में कई बार अभिनेत्री और अभिनेता इस मामले में खुलकर बात भी कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। यह दोनों अभिनेत्रियां अच्छी दोस्त हैं लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार की खबरें आ रही हैं। इनमें से एक अभिनेत्री पटौदी खानदान की बेटी हैं तो दूसरी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है।
इन दो अभिनेत्रियों की दोस्ती में दरार की खबरें तेज, इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों की दोस्ती में दरार की वजह एक ब्रांड बताया जा रहा है। हालांकि ब्रांड की वजह से ऐसा क्या हो गया दोनों के बीच इस बात की जानकारी नहीं मिली है। दोनों की दोस्ती में दरार की खबरों को तब हवा मिली जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।
नेहा और सोहा अली खान की दोस्ती काफी पुरानी है ऐसे में दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें फैंस को जरूर परेशान कर रही हैं। सोहा और नेहा की एक दूसरे के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में दोस्ती में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब दो अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव की खबरें आई हों। इससे पहले भी इस तरह की खबरें कई बार आई हैं। इस बीच नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इन खबरों के पीछे की सच्चाई बता रही हैं।
Unfollowed but Friends for real. #FriendsUnplugged @vodafoneindia ❤️
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
नेहा धूपिया की बेटी माहिरा आठ महीने की हो गई हैं। इस दौरान नेहा सोशल मीडिया पर ब्रेस्टफीडिंग का अनुभव साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। अब नेहा एक कैंपेन चला रही हैं जिसमें वो महिलाओं के लिए बच्चों को कहीं भी फीडिंग कराने की डिमांड रख रही हैं। नेहा के इस वीडियो में बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वीडियो के साथ नेहा ने लिखा- 'फीडिंग की आजादी। नेहा धूपिया के साथ बातें। मां बनने के बाद फीडिंग की आजादी होना जरूरी है।'
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
वीडियो में नेहा ने बताया कि बेटी के लिए वो रात-रात भर जागी हैं। मेहर 8 महीने की हो गई हैं। नेहा ने कहा कि शुरुआती 6 महीने ही नहीं वो अब भी मेहर को फीडिंग कराती हैं। नेहा ने कहा, 'एक बार मैं फ्लाइट में मेहर के साथ ट्रैवल कर रही थी। तब उन्होंने अपने को-पैसेंजर्स से कहा कि वो 15 मिनट तक वॉशरूम में रहेंगी। इस तरह उन्होंने मेहर को वॉशरूम में जाकर फीडिंग कराई।'