एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर आ रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि राम चरण और जूनियर एनटीआर दोनों ही अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में कामयाब रहे हैं। एस एस राजामौली की इस फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिली है। एक तरफ जहां फिल्म मस्ट वॉच बताई जा रही है वहीं दूसरी तरफ रिलीज के चंद घंटे बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
RRR Movie Leak Online: इस वेबसाइट पर धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही आरआरआर, HD प्रिंट में लीक हो गई राजामौली की फिल्म
राजामौली को लगा बड़ा झटका
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अपनी रिलीज के कुछ ही घंटे बाद ही इंटरनेट पर HD में लीक हो गई। इस खबर से फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। यकीनन किसी बड़ी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गहरा असर डालता है। आरआरआर 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है। हालांकि इसने रिलीज से पहले ही अपना बजट निकाल लिया है।
इन वेबसाइट्स पर हुई लीक
आरआरआर 'फिल्मीरैप', 'तमिल रॉकर्स' और 'मूवी रूल्ज' नाम की वेबसाइट्स पर लीक हो गई है। यूजर्स धड़ल्ले से इस फिल्म को डाउनलोड कर देख रहे हैं। वहीं कुछ फैंस लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि ऐसा न करें और फिल्म को थिएटर्स में ही देखने जाएं। हालांकि इस अपील का कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है। कई लोगों ने तो यह फिल्म डाउनलोड करके देख भी ली है।
ये फिल्में भी हो चुकी हैं लीक
'आरआरआर' पाइरेसी साइट्स का शिकार होने वाली पहली फिल्म नहीं है। हाल ही में, प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। इससे पहले '83', पुष्पा ,भीमला नायक जैसी बड़ी फिल्में भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।
ये है फिल्म की दमदार स्टार कास्ट
फिल्म मे जूनियर एनटीआर और राम चरण एक साथ दिखाई देंगे। दोनों की ही साउथ के साथ-साथ नॉर्थ में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 'गंगूबाई' के बाद आलिया भट्ट की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है और दक्षिण भारतीय सिनेमा में यह आलिया की डेब्यू फिल्म है। ऐसे में फिल्म को इससे भी फायदा होने की उम्मीद है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के एक ही फिल्म में होने से फैंस भी काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में इनके साथ ही बॉलीवुड स्टार 'अजय देवगन' भी नजर आ रहे हैं।