राखी सावंत, रतन राजपूत और राहुल महाजन के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह छोटे पर्दे पर अपने हमसफर की तलाश करने निकल पड़े हैं। अपने आगामी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' का प्रमोशन करने के लिए जैसे ही मीका बैंड, बाजा और बुलेट के साथ पधारे, वैसे ही लड़कियां हाथ में माला लिए गायक के पीछे दौड़ने लगीं। जब मीका से पूछा गया कि उन्हें कैसी वोटी चाहिए, तो जवाब में गायक ने कहा कि मुझे एक ऐसी जीवनसाथी की तलाश है, जो मेरे परिवार का ध्यान रखे। जो यह समझे कि मुझे शोज के लिए अक्सर बाहर जाना पड़ता है, देर रात तक काम करना पड़ता है।
बता दें कि 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अमर उजाला की टीम ने मीका सिंह से खास बातचीत के दौरान उनसे उनकी दुल्हनियां के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की। पढ़िए...
2 of 4
मीका सिंह - कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक आप बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की राह पर चलते हुए अपना पूरा ध्यान केवल काम पर केंद्रित किए हुए थे। अब जब आपने शादी करने का फैसला कर लिया है, तो आप बॉलीवुड के किन कपल्स को फॉलो करेंगे?
फिल्म उद्याेग में कई सफल जोड़ियां हैं। सबसे बेहतरीन लव स्टोरी बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन की है। इसके अलावा मेरे दोस्त कपिल शर्मा की भी शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन चल रही है। शान और राधिका की जोड़ी भी काफी अच्छी है। ऐसे में मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाने के लिए, इन्हीं स्टार कप्ल्स से प्रेरणा लूंगा। साथ ही अपने परिवार के लोगों से भी समय-समय पर मशवराह लेता रहूंगा।
3 of 4
स्वयंवर - मीका दी वोटी : मीका का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
आप अपने परिवार को काफी महत्व देते हैं। उनके काफी करीब हैं। ऐसे में आपके जीवनसाथी का चुनाव आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा या वोटी आपके पसंद की होगी?
बहुत जरूरी है अपने परिवार के सदस्यों को महत्व देना। जब हम सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे होते हैं, तब हम बहुत खुश और अपने परिवार के करीब रहते हैं। लेकिन जैसे ही कामयाबी हाथ लग जाती है आप उनसे दूर होने लगते हैं। लेकिन भगवान का आर्शीवाद है कि आज भी हमारा पूरा परिवार और पूराने दोस्त मिलते रहते हैं। बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर साथ समय बिताते हैं। लेकिन हां, वोटी मेरी पसंद की ही होगी, हालांक जीवनसाथी के चुनाव में परिवार की राय जरूर शामिल होगी।
4 of 4
स्वयंवर - मीका दी वोटी: राहुल महाजन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब कोई स्टार एक स्वयंवर के जरिए अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहा हो। इससे पहले भी राखी सावंत, राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत और रतन राजपूत भी एक शो में ब्याह कर चुके हैं। लेकिन किसी की भी शादी सफल नहीं रही। ऐसे में आपको क्या लगता है, आपका शो और शादी दोनों कितनी सफलता हासिल कर पाएंगे?
तब छोटे पर्दे पर स्वयंवर रचाकर शादी करने का कॉन्सेप्ट नया था। मैंने खुद स्टार्स के स्वयंवर देखें हैं। मुझे राहुल महाजन वाला सीजन सबसे बेहतरीन लगा था। हमारी इंडस्ट्री से न होने के बावजूद राहुल महाजन ने यह शो बड़े अच्छे से संभाला था। मैं इस इंडस्ट्री का हूं, मुझे पता है कि कैमरे को कैसे फेस करते हैं, कैसे बात करते हैं। लेकिन राहुल की कॉमेडी टाइमिंग ने सबका दिल जीत लिया था।