{"_id":"658a619cda07d1ca77088ae5","slug":"ronit-roy-wedding-actor-remarry-with-wife-neelam-on-20th-anniversary-liplock-video-goes-viral-2023-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ronit Roy Wedding: फिर घोड़ी चढ़े रोनित रॉय, 20वीं सालगिरह पर पत्नी नीलम के साथ रचाई दोबारा शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ronit Roy Wedding: फिर घोड़ी चढ़े रोनित रॉय, 20वीं सालगिरह पर पत्नी नीलम के साथ रचाई दोबारा शादी
मशहूर टीवी एक्टर रोनित रॉय फिर विवाह बंधन में बंधे हैं। शादी के 20 साल बाद उन्होंने दोबारा शादी की है। मगर, दिलचस्प बात ये है कि दूसरी शादी उन्होंने अपनी पत्नी नीलम के साथ रचाई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। दूल्हा-दुल्हन के पारंपरिक लिबास में रोनित और नीलम ने पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं।
2 of 5
रोनित रॉय-नीलम
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो साझा किए हैं। नीलम जहां लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रोनित ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए हैं। फेरों के बाद दोनों लिपलॉक करते नजर आए हैं। वीडियो के साथ रोनित ने कैप्शन लिखा है, 'दूसरी बार तो क्या, हजारों बार ब्याह तुझी से करूंगा! 20वीं सालगिरह मुबारक हो माय लव'!
एक अन्य वीडियो में रोनित और नीलम अग्निकुंड के पास खड़े होकर रस्में पूरी करते दिख रहे हैं। दोनों के पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। फिर से विवाह बंधन में बंधने पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जहां लोग पांच साल बाद तलाक ले रहे हैं, आपने 20 साल बाद दोबारा शादी रचाई है। ये देखना कितना सुखद है'।
बता दें कि रोनित ने 58 साल की उम्र में दोबारा शादी की है। नीलम और उनकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी। कपल की शादी में इनका 16 साल क बेटा अगस्त्य बोस भी मौजूद रहा। अगस्त्य ने अपने मम्मी-पापा की शादी को खूब एंजॉय किया। बता दें कि रोनित और नीलम ने दूसरी शादी गोवा में की है।
विज्ञापन
5 of 5
रोनित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोनित को छोटे पर्दे पर शो 'कसौटी जिंदगी में' मिस्टर बजाज का किरदार निभाकर लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वे जान तेरे नाम, कहने को हमसफर, काबिल, बॉस जैसे शो में भी दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।